भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेने का आज (शुक्रवार) अंतिम दिन है। इसके पहले विभाग ने गुरुवार तक छात्रों को एडमिशन लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन छात्रों की भीड़ व सर्वर डाउन रहने के कारण इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
विभाग द्वारा कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों से रजिस्ट्रेशन कराए गए थे। इसके तहत करीब एक लाख दस हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किए थे। पहले चरण में विभाग ने करीब ९४ हजार छात्रों को कॉलेज का आवंटन किया था। इन्हें शुक्रवार तक फीस जमा करने का मौका दिया गया है। साथ ही विभाग द्वारा कॉलेज में छात्रों के मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी कराया जा रहा है। इसके चलते कॉलेजों में गुरुवार को भी छात्रों को खासी भीड़ रही। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा केएम जैन ने बताया की गुरुवार को सर्वर डाउन रहने की शिकायत किसी भी कॉलेज से नहीं मिली। कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही। शुक्रवार को ही कॉलेजों में एडमिशन की स्थिति का पता लगेगा। पहली सूची में शेष रहे छात्रों की सूची विभाग 25 जून को जारी करेगा।

Complete Guide