1. लड़की वाले- वैसे आप दहेज में सोने और चांदी के अलावा कौन सी कार लेंगे?
लड़के वाले- ना ना इन सब चीजों की टेंशन आप न लो, आपकी बेटी के लिए कार हम खरीद देंगे, बस आप पेट्रोल भरवाते रहना!!!
2. पिता (पुत्र से)- एक जमाना था जब मैं सिर्फ 10 रुपए में ही किराना, दूध, सब्जी और नाश्ता लेकर आता था।
पुत्र (पिता से)- अब संभव नहीं है पिताजी क्योंकि अब वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होता है!
3.शर्मा जी (वकील से)- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए, वह छ: महीने से बात नही कर रही है।
वकील- एक बार फिर से सोच लो..ऐसी बीवी बार-बार नहीं मिलती..!!
4.एक सुबह, एक खूबसूरत लड़की बस स्टॉप पर खड़ी थी। वहां से गुजर रहे एक लड़के ने उसे छेड़ने की नीयत से फब्ती कसी.. चांद तो रात को निकलता है, आज दिन में कैसे निकल आया?
लड़की ने मुस्कुराकर जवाब दिया उल्लू तो रात को बोलता है, आज दिन में कैसे बोल रहा हैू.
5. प्रश्न- शास्त्रीय संगीत और डिस्को संगीत में क्या अंतर है ?
उत्तर- शास्त्रीय संगीत के श्रोताओं के सिर हिलने लगते हैं, डिस्को संगीत के श्रोताओं के पैर हिलने लगते हैं।
Complete Guide