: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स रविवार को दूसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी। उन्होंने 2006 में छह माह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) में बिताए थे। वह छह वर्षो के अंतराल में अंतरिक्ष में दोबारा जाने वाली पहली महिला हैं। 46 वर्षीय विलियम्स कजाखिस्तान के बाइकोनूर अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेंगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से जानकारी दी गई है कि उनके साथ रसियन फेडरल स्पेस एजेंसी के फ्लाइट इंजीनियर यूरी मालेनचेंको और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अकिहिको होशिडे भी अंतरिक्ष में जाएंगे।
Complete Guide