हमीरपुर. अप्रैल-2008 से हेडमास्टर्स एवं स्कूल लेक्चर्स से पदोन्नत हुए करीब 1600 प्रिंसिपलस को 50 माह बीत जाने के बाद भी नियमित नहीं किया गया है। इससे शिक्षा विभाग की कारगुजारी पर प्रश्नचिन्ह लगा है। यह बात प्रदेश हेडमास्टर काडर एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश ठाकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि जिन हेडमास्टर्स और लेक्चर्स को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया गया था, उन्हें पदोन्नतियां, एडहॉक, स्टॉक गैप आधार पर दी गई थी, जो एक कामचलाऊ व्यवस्था थी, लेकिन इतना लंबा अर्सा बीत जाने के बाद भी यह प्रिंसिपल काम चलाऊ व्यवस्था के तहत ही सीनियर सेकंडरी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं।
एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव उद्यम सिंह गुलेरिया, वित्त सचिव राजेश गुप्ता ने सीएम से प्रिंसिपलज को जल्द नियमित करने की अपील की है। संघ ने आरोप लगाया है कि विभाग की निष्क्रियता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
काफी लोग बिना नियमित हुए ही सेवानिवृत हो गए हैं और कुछ सेवानिवृत्ति पर बैठे हैं। प्रदेश में 200 से अधिक प्रिंसिपल और 400 से अधिक हेडमास्टरों के पद रिक्त पड़े हैं, इन्हें नहीं भरा जा रहा। संघ की एक बैठक 12 जुलाई को शिक्षा निदेशक के साथ शिमला में होगी।
मेडिकल री-इंबर्समेंट से कर्मचारी खुश : डोगरा
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम कर्मचारी संघ ने निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर मेडिकल री-इंबर्समेंट की सुविधा देने पर सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले से इस वर्ग के सैकड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलतार सिंह राणा ने बताया कि शिमला में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में कर्मचारियों के हित में कई फैसले लिए गए हैं जिसमें 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अंशकालिक कर्मचारियों को पक्का करने पर विचार होगा।

Complete Guide