Ads 468x60px

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

HTET 2011 Passout Candidates List / Data CLICK HERE TO SEE LIST 3 STET Exam Passout Data CLICK HERE TO SEE LIST

To Join Our SMS Groups, Send SMS: JOIN CompleteGuide to 9219592195

Copyright (c) 2010-14 www.completeguide.in. Designed By Guttu Khatri

पश्चिम बंगाल 12वीं में 77.88 फीसद छात्र सफल

कोलकाता [जागरण प्रतिनिधि]। पश्चिम बंग उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2012 की 12वीं परीक्षा के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए गए। इस बार 77.88 फीसद छात्र सफल रहे हैं। साल्टलेक स्थित विद्यासागर भवन में सोमवार सुबह नतीजों की घोषणा अध्यक्ष मुक्तिनाथ चंट्टोपाध्याय ने की।
उन्होंने पिछले साल के 76.54 फीसद नतीजे के मुकाबले इस बार सफलता में संतोषजनक वृद्धि करार दिया। चंट्टोपाध्याय ने विगत कुछ वषरें में शिक्षा की गिरती गुणवत्ता पर चिंता प्रकट की। इसके लिए उन्होंने सामाजिक मूल्यों के ह्रास को भी बहुत हद तक जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि 2009 में उच्च माध्यमिक के 82.08 फीसद नतीजे के बाद से ही सफलता का ग्राफ लगातार नीचे गया है। उन्होंने कहा कि इस साल किसी भी छात्र या छात्रा का नतीजा अधूरा या अप्रकाशित नहीं रखा गया है। राज्य भर में कुल 472 परीक्षार्थियों को एए ग्रेड [90 से 100 फीसद] जबकि 10841 को ए प्लस [80-89 फीसद] अंक मिले हैं। इस बार उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा होने के 2 महीने से कम समय में नतीजे घोषित कर दिए।
इस साल उच्च माध्यमिक में कुल परीक्षार्थियों की पंजीकृत संख्या 7 लाख 38 हजार 722 थी। इनमें 7 लाख 14 हजार 144 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से सफल परीक्षार्थियों की संख्या 5 लाख 48 हजार 980 है। इस बार 79.25 फीसद लड़कों के मुकाबले 77.67 फीसद लड़कियों ने सफलता अर्जित की है।
माध्यमिक परीक्षा की सफलता सूची में पीछे छूटे कोलकाता ने उच्च माध्यमिक की सफलता सूची में 89.47 फीसद के साथ पहला स्थान दर्ज कर कसर पूरी कर ली है। जबकि पूर्व मेदिनीपुर 88.22 फीसद लेकर दूसरे तथा दक्षिण 24 परगना 84.29 फीसद लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
राज्य की जिलावार सफलता सूची:
1.कोलकाता: 89.47 फीसद
2.पूर्व मेदिनीपुर: 88.22
3.दक्षिण 24 परगना: 84.29
4.हुगली: 83.63 फीसद
5.हावड़ा: 82.89
6.पश्चिम मेदिनीपुर: 80.74 फीसद
7.दार्जिलिंग: 79. 63 फीसद
8.बर्दवान: 76.81
9.बांकुड़ा: 75.38 फीसद
10.नदिया: 75.92 फीसद
जिलों में सफलता का पैमाना सबसे कम जलपाईगुड़ी का है, जहां 64.88 फीसदी परीक्षार्थी ही सफल रहे हैं।
12 वीं के टाप 15 [पांच सौ नंबर की परीक्षा में हुई थी] प्राप्तांक:
1. सौरव दास-बीटी रोड गवर्नमेंट स्पानसर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल-479
2. कौस्तुभ साहा-ब‌र्द्धवान म्यूनिसिपल हाई स्कूल-477
3. सौम्या भंट्टाचार्य-बांसबेरिया हाई स्कूल-475
4. सुष्मिता हल्दर-श्री रामकृष्ण शारदा पीठ ग‌र्ल्स हाई स्कूल-474
5. विशाल कुंडू-गंगारामपुर हाई स्कूल-472
6. रातुल दास-बीटी रोड गवर्नमेंट स्पान हायर सेकेंडरी स्कूल-471
6. दिपांजन कुंडू-खात्रा हाई स्कूल - 471
7. आकाशदीप दे-कृषनगर कालेजियट हाई स्कूल-470
7. अर्घया सील-रामनगर नोट बिहारी पालचौधरी हाई स्कूल [चएस] - 470
8. स्वर्नव चंदा-बीटी रोड गवर्नमेंट स्पान हायर सेकेंडरी स्कूल-469
8. अनुपम मंडल-विष्णुपुर हाई स्कूल-469
8. देवमय घटक-आरमबाग हाई स्कूल-469
9. सुमन सिंहा महापात्र-सिमलापाल मदन मोहन हाई स्कूल-468
9. अभिषेक माइती-कोंटाई माडल इंस्टीट्यूशन-468
10. राजा गोपाल मुखर्जी-गुराप आरके इंस्टीट्यूशन-467
10. कृष्णेंदू दे-गुराप आरके इंस्टीट्यूशन-467
10. पल्लव सिंहा-रायगंज कोरनेशन हाई स्कूल-467
11. प्रसुन्न दास-कचरापाड़ा हारनेट हाई स्कूल-466
11. अर्का मित्रा-ब‌र्द्धवान म्यूनिसिपल हाई स्कूल-466
12. तामोघना बारिक-कचरापाड़ा हारनेट हाई स्कूल-465
12. हिमाद्री राय-जयनगर पल्लीश्री विद्यानिकेतन-465
12. राजा माझी-ब‌र्द्धवान म्यूनिसिपल हाई स्कूल-465
13. ज्योति सामंत-विद्यानगर मल्टीपर्पज स्कूल-464
13. आसिफ अहमद सरदार- नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन विद्यालय- 464
13. सुमन साहा-कृष्णनाथ कालेज स्कूल-464
13. रुचीरा प्रतिहार-बांकुड़ा ग‌र्ल्स हाई स्कूल-464
13. अनिर्बन मुखर्जी-महेश श्री रामकृष्ण आश्रम विद्यालय [एचएस] - 464
13. सोहम कुंडू-बांसबेरिया हाई स्कूल-464
14. तामाल साहा-दम दम किशोर भारती हाई स्कूल-463
14. संबीत गोस्वामी-महेश श्री रामकृष्ण आश्रम विद्यालय [एचएस] - 463
14. देबाद्री पाल-व‌र्द्धवान म्यूनिसिपल हाई स्कूल-463
14. अभिजीत चक्रवर्ती-आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल-463
15. देबायन दास-एसी इंस्टीट्यूशन - 462
15. सौम्या साहा-बारासात पियारी सरकार गवर्नमेंट हाई स्कूल-462
15. अर्णव मुखोपाध्याय-नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन विद्यालय-462
15. देबमिता बनीक-शारदा विद्यापीठ - 462
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...