हरियाणा के इन जिलों का शिक्षा में हो गया बेड़ा गर्क
फरीदाबाद/गुड़गांव. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम ने उद्योग नगरी में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रदेश के 21 जिलों में फरीदाबाद का रिजल्ट 20वें स्थान पर रहा। हालांकि गुड़गांव ने जरूर तीसरा स्थान हासिल किया।
इस बार भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा से छोरों को पीछे कर दिया है। मंगलवार को रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। सोनीपत ने परीक्षा परिणाम में 79.53 पास प्रतिशतता के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि 76.39 फीसदी के साथ झज्जर दूसरे और 71.06 प्रतिशत के साथ गुड़गांव ने तीसरा स्थान पाया।
70.72 प्रतिशत लेकर रोहतक चौथे, महेंद्रगढ़ 68.54 प्रतिशत के साथ पांचवें, जींद 68.54 फीसदी के साथ छठे, 68.1 फीसदी के साथ भिवानी सातवें, 67.43 प्रतिशत से पानीपत ने आठवां स्थान पाया। मेवात का परीक्षा परिणाम 67.22 फीसदी रहा, मेवात को नौवां स्थान मिला।
पलवल ने 67.15 के साथ दसवां स्थान हासिल किया। रेवाड़ी को 64.94 फीसदी के साथ 11वां स्थान मिला। कुरुक्षेत्र 64.26 के साथ बारहवें, कैथल 64.16 फीसदी के साथ 13वें स्थान पर रहा। 63.97 फीसदी के साथ पंचकूला 14वें और 63.14 फीसदी के साथ अंबाला 15वें स्थान पर रहा। शेष पेजत्न४
सिरसा 62.88 के साथ 16वें, हिसार 62.13 फीसदी के साथ 17वें, फतेहाबाद 61.36 फीसदी के साथ 18वें स्थान पर रहा, जबकि करनाल 60.82 फीसदी के साथ 19वें और फरीदाबाद 60.51 फीसदी के साथ 20वें स्थान पर रहा। यमुना नगर 59.41 फीसदी के साथ 21वें स्थान पर रहा।