Ads 468x60px

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

HTET 2011 Passout Candidates List / Data CLICK HERE TO SEE LIST 3 STET Exam Passout Data CLICK HERE TO SEE LIST

To Join Our SMS Groups, Send SMS: JOIN CompleteGuide to 9219592195

Copyright (c) 2010-14 www.completeguide.in. Designed By Guttu Khatri

Haryana-10th CLASS Subjectwise Result


Haryana-10th CLASS Subjectwise Result


भिवानी : भले ही हरियाणवी भाषा को खिचड़ी माना जाता है पर हरियाणा के छात्र हिंदी व अंग्रेजी में भी होशियार है। हां, इन छात्रों के अंकों का खेल अन्य विषयों की तुलना में गणित विषय ने बिगाड़ा है। कहते हैँ देसां में देस हरियाणा जित दूध दही का खाणा। कृषि प्रधान राज्य हरियाणा के छात्रों ने दूध की लाज रखते हुए पशुपालन व कृषि विषय मेँ शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। हम बात कर रहे हैँ शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की। दसवीं कक्षा की अंग्रेजी व हिंदी विषय की मार्च 2012 की परीक्षा में 3 लाख 43 हजार 582 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से हिंदी में 3 लाख 25 हजार 998 पास हुए, जबकि 15 हजार 154 फेल हो गए और उन्हे दोबारा परीक्षा देनी होगी। अंग्रेजी में 2 लाख 86 हजार 961 छात्र पास हुए और 38 हजार 457 फेल हुए। हिंदी का पास प्रतिशत 94.88 रहा, जबकि अंग्रेजी में 83.52 प्रतिशत छात्र पास हो पाए। गणित विषय ने सर्वाधिक छात्रों को फेल किया। प्रदेश के 3 लाख 43 हजार 410 छात्रों ने गणित की परीक्षा दी थी। इनमें से 2 लाख 72 हजार 480 पास हो पाए, जबकि 41 हजार 488 फेल हो गए। गणित का पास प्रतिशत 79.35 रहा है। साइंस एंड टेक्नालाजी की परीक्षा 3 लाख 43 हजार 419 छात्रों ने दी थी। इनमें से 29 हजार 863 फेल हो गए। इस विषय का पास प्रतिशत 88.70 रहा है। सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 3 लाख 43 हजार 483 छात्रों ने दी थी। इनमें से 2लाख 96 हजार 670 पास हो पाए, जबकि 34 हजार 673 फेल हो गए। इस विषय का पास प्रतिशत 86.37 रहा है। बॉक्स यहां ड्राइंग भी है दमदार ड्राइंग विषय की परीक्षा 20 हजार 631 छात्रों ने दी थी। इनमें से 20 हजार 448 पास हो गए, जबकि 139 फेल हुए। इस विषय का पास प्रतिशत 99.11 रहा है। होमसाइंस विषय की परीक्षा 7 हजार 41 छात्रों ने दी थी, जबकि इनमें से 6 हजार 778 पास हो पाए। शेष 241 फेल हो गए। इस विषय का पास प्रतिशत 96.26 रहा है। संस्कृत विषय की परीक्षा में 85 हजार 467 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 83 हजार 802 पास हो पाए, जबकि 1359 फेल हो गए। इस विषय का पास प्रतिशत 98.05 रहा है। बॉक्स इन विषयों ने रखी दूध की लाज कृषि विषय की परीक्षा में प्रदेश के 168 परीक्षार्थी बैठे और सभी पास हो गए। पास प्रतिशत शत प्रतिशत रहा। ठीक इसी तरह पशुपालन विषय की परीक्षा में 3 छात्र बैठे और तीनों ही पास हो गए।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...