Pages

गूगल ने किया मोटोरोला का अधिग्रहण

गूगल ने किया मोटोरोला का अधिग्रहण


google acquires motorola Mobility
मोबाइल कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी का गूगल ने अधिग्रहण कर लिया है। गूगल ने यह अधिग्रहण 12.5 अरब डॉलर में किया है। वहीं कंपनी में संजय झा के इस्तीफा देने के फैसले के बाद उनकी जगह डेनिस वुडसाइड को नियुक्त किया गया है।

गूगल के सीईओ लैरी पेज ने मंगलवार देर रात इसकी जानकारी दी है। पेज ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि गूगल व मोटोरोला मोबिलिटी के बीच सौदा पूरा हो गया है,लेकिन कंपनी को खड़ा करने वाले संजय झा सीईओ पद से हट गए हैं।

गौरतलब है कि झा की जगह लेने वाले वुडसाइड गूगल के अमेरिकी क्षेत्र के अध्यक्ष थे। बयान में कहा गया है कि झा सुचारू पारगमन के लिए गूगल के साथ काम करते रहेंगे। हालांकि गूगल के 14 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ा सौदा है।

दोनों कंपनियों ने इस सौदे की घोषणा लगभग नौ महीने पहले ही कर चुकी थी। गूगल ने मोटोरोला मोबिलिटी को 40 डालर प्रति शेयर के हिसाब से नकद सौदे में खरीदा है।